आपको एक दिन में कितना व्हीटग्रास पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:37

इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के लिए व्‍हीटग्रास जूस पीकर करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे अनगिनत फायदे

व्हीटग्रास जूस बहुत हेल्दी होता है और इसका सेवन लोग हेल्दी रहने के लिए करते हैं। व्हीटग्रास के जूस को एक हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक और डाइजेशन बूस्ट करने वाले नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपको इस हेल्दी फूड के बारे में नहीं पता तो इस लेख में आप पढ़ सकते हैं इसकी खूबिया, पोषक तत्व और इसके सेवन के सभी फायदे। (What Is Wheatgrass In Hindi)

व्हीटग्रास अंकुरित गेहूं के पौधे की पहली पत्तियां हैं, जिनका उपयोग खाने में और पेय के रूप में या सप्‍लीमेंट के तौर पर किया जाता है। व्हीटग्रास ट्रिटिकम ब्यूटीविम प्लांट से मिलने वाला फूड है। इसे सुपर शक्तिशाली फूड माना जाता है। आम तौर पर इसका ताजा रस पिया जाता है। इसे एक हेल्थ टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं।(Health Benefits Of Wheatgrass In Hindi)

आयरन, कैल्शियम, एंजाइम, मैग्नीशियम, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, 17 एमिनो एसिड, विटामिन A,C,E,K व B कॉम्प्लेक्स,क्लोरोफिल और प्रोटीन। तभी यह बहुत सी बीमारियों के इलाज में भी मदद करता है। इस जूस से निम्न लाभ मिलते हैं।

एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर

इस जूस में एंटी आक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेशन व एंटी इंफेक्शन गुण होते हैं जो आप के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। इसके यह गुण आप को फ्री रेडिकल्स के द्वारा होने वाले नुक़सान (Free Radicals Damage) से भी बचाते हैं और एजिंग के लक्षणों को रोकते हैं व सेल्स को भी दुबारा जेनरेट होने में मदद करते है। (Foods for anti-ageing effects on skin)

यदि आप इस जूस को सुबह उठते ही पीते हैं तो आप को इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों का भी लाभ मिलेगा और आप स्वयं को ट्यूमर व कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा सकेंगे।
इम्यूनिटी बूस्टर है व्हीटग्रास

यह जूस शरीर को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी बूस्टर ( Immunity booster foods ) का काम करता है। व्हीटग्रास जूस एंटी ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड व फाइबर से भरपूर है। इसलिए यह के शरीर के लिए विभिन्न रूप से लाभकारी है। इसका सेवन पाचनतंत्र, स्किन व बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ वाइरल इंफेक्शंस से भी बचाता है। ( Benefits of
न्यूट्रीशन की कमी पूरी करता है

यह जूस ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है। शरीर के ऊर्जा लेवल को भी बढ़ाता है। व्हीटग्रास जूस का एक ग्लास (लगभग 200 ml मात्रा), कम से कम ढाई किलो हरी सब्जियों के समान होती है। इस को रोजाना पीने से आप के शरीर में न्यूट्रीशन की कमी पूरी होगी व आप की सेहत ठीक रहेगी।
एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

यह केवल एक पोषक तत्त्वों से भरपूर जूस ही नहीं है बल्कि यह फाइबर व मैक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना है। जो कि आप के पाचन तंत्र (Digestive system) के लिए बहुत लाभदायक है। यह आप के पाचन तंत्र को किसी भी प्रकार की इंफेक्शन या बीमारी होने से बचाता हैं। यह एक प्लांट बेस जूस है जो कि ग्लूटन से मुक्त है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info